जिला बोकारो,चंदनकियारी से लक्ष्मन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि जनप्रतिनिधि जनता के लिए होते है। वो जनता की सेवा के लिए चुने जाते है। जनता पूरी आशा के साथ एक जनप्रतिनिधि चुनती है कि उनके आने से आम आदमी को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। मगर आज के नेता तो बस अपने बारे में ही सोचते है। जिन्होने उन्हें चुना उन्हें तो वो आते ही भूल गये। वो अपने कार्य से जनता को आहत कर रहे है और इसी वजह से जनता उनसे उब चुकी है।इसीलिए नेताओ से आग्रह है की वो अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाए।