झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के कसमार से प्रकाश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय में बहुत बड़ी समस्या है।आय दिन बारिश,गर्मी ,ओला गिरना,अधिक ठंड,इत्यादि जलवायु परिवर्तन का चिंताजनक रूप है। विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई ,नदियों के पानी का बहाव रोकना,वायु प्रदूषण,जल प्रदुषण,आदि महत्वपूर्ण कारक हैं,जिसके वजह से साँस लेने की समस्या,अशुद्ध पानी और हवा की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के प्रति एक जुट होकर आवाज उठाना होगा। वार्ना भविष्य में मानव समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी।ज्यादा से ज्यादा पेड़ - पौधे लगाकर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।
