झारखण्ड राज्य के पाकुड़ जिला से सोहेल अख्तर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है।इस बदलते मौसम के जिम्मेदार हम लोग ही हैं।इसे रोकने या कम करने के लिए सामूहिक आवाज उठाना बहुत जरुरी है। जिसमें युवाओं एवं बच्चों की भागीदारी बहुत जरुरी है।आने वाली पीढ़ी को जलवायु परिवर्तन से बहुत परेशानी होगी।गांव-गांव जाकर इसके दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा।साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनको रोजगार दिलवाना बहुत जरुरी है।