फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की दिनांक २६/७/२०१३ को बीआरसी भवन में प्रखंड स्तरीय मनरेगा जन-सुनवाई का आयोजन किया गया जिसमे सभी पंचायतो के जन-प्रतिनिधियो ने भाग लिया और मजदूरो ने अपनी समस्या को रखा जिसमे चैता पंचायत के बसंत जी ने मजदूरी सम्बन्धी समस्या को रखा और मेठ रूपक महतो ने कार्य अपूर्ण रखने सम्बन्धी समस्या को रखा.कार्यक्रम का सञ्चालन प्रखंड प्रमुख सरिता देवी ने की साथ में कई जन-प्रतिनिधि मजूद थे.