जिला धनबाद के तोपंचाची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि चेता पंचायत के bpl सूचि में गड़बड़ी हुई है. 2002-2007के bpl सूचि में नाम दर्ज लोगो के पिता या पति के नाम नहीं होने से काफी दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है. खेडा-बेडा गांव में नारायण महतो नाम के 9 व्यक्ति है. उनमे से bpl सूचि में सिर्फ 6 व्यक्तिओ के नाम दर्ज है. और तुलसी महतो नाम के5 व्यक्ति है पर सूचि में 3 ही व्यक्ति के नाम दर्ज है. सूचना अधिकार के तहत उक्त विषय पर जानकारी मांगा गया तो 7/5/2011 का जवाब 30/5/2011 को प्रखंड विकाश पदधिकारी तोपंचाची के प्रेषित पत्र में दिखाया गया की चेता पंचायत के bpl सूचि में पिता पति के नाम दर्ज नहीं है. जब भी bpl सूचि का सर्वे किया जाता है. तो फोर्म भरा जाता है. क्या फोर्म में पिता पति के नाम का कोलम नहीं होता है. अत:उक्त विषय में हुई गड़बड़ी की जांच की जाए.