जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड के खेरा-बेरा गांव में सुमन कुमारी उम्र 5 वर्ष शनिवार2 बजे खेलने के समय सांप ने काट लिया। सुमन के परिजन अंधविश्वास में आकर झार-फूंक करने लगे. परन्तु जागरूक लोगो ने अंधविश्वास को तोड़ने के लिए जिला परिसद प्रतिनिधि फर्केश्वर महतो,बैजनाथ महतो,सुरेश महतो ने 2 घंटे के अन्दर धनबाद pnch में ले जा कर इलाज करवाया पुरे पंचायत में अंधविश्वास को हटाने के लिए लोगो में जागरूकता लेन के लिए झार-फूंक छोड़ कर इलाज करवाने का अपिल किया गया. तथा सुमन की हालत में सुधार आने के बाद घर लाया गया.
