रामगढ से डॉ. आशीष ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की नकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय दत्तो में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मध्य विद्यालय में पवन कुमार महतो शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. नवम्बर २०१२ को अपने पद से सेवानिर्वित होने के बाद उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में श्री पवन कुमार जी को उपहार देकर सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम में कई जन प्रतिनिधियो सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.