रामगढ़: डॉ . आशीष ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि 16 जनवरी को स्वर्गीय महेंद्र सिंह का 9 वीं शहादत दिवस मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और दिवंगत नेता की प्रतिमा पर मलयार्पण किया गया साथ ही वक्ताओं ने उनके हत्यारों को सजा दिलाने की मांग भी की । इसके बाद बिरसा चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे वर्तमान समय में राज्य में चल रहा राजनितिक ऊहापोह की स्थिति पर चर्चा की गई और लोगों ने विधानसभा भंग कर पुन: चुनाव कराने की मांग की।