रामगढ: रामगढ से डॉ आशीष ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि बड़का सयाल निवासी रविन्द्र कुमार के एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद रामगढ में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़का सयाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उन्होंने कहा कि यह मजदूरों की जीत है। वे एक मजदूर संघ के नेता रहे हैं। उनके एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर लोग काफी खुश हैं।