रामगढ : रामगढ से डॉ आशीष ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि डी वी सी सी आई के प्रतिनिधि सह एटक के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूनियन लीडर रविन्द्र कुमार को मुंबई में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। रविन्द्र कोयलांचल बड़का सेयाल के रहने वाले है, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर स्थानीय लोग काफी ख़ुश है और उनके स्वागत की तयारियां कर रहे है। वे काफी दिनों से इस क्षेत्र में काम कर रहे है यहाँ के मजदूरों के लिए। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ आशीष ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ के माध्यम से बधाई दिया है।