धनबाद: पुनीत कुमार महतो ग्राम खेराबेड़ा, प्रखंड तोपचांची, जिला धनबाद से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि,खेराबेड़ा गाँव में इस समय धान की फसल की कटाई जोरों से चल रही है। वे कहते हैं कि आम तौर पर फसल कटाई के समय किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट होती है, लेकिन इस बार किसानों के चेहरे पर छाई उदासी साफ झलक रही है। क्योंकि इस बार यहाँ पर धान की फसल मात्र एक पानी के लिए अच्छी नही हुई। इसके पीछे एक बड़ा कारण है यहाँ पर सिचाई के साधन का उपलब्ध न होना। अत: सरकार से अनुरोध करते हैं और कहते हैं कि खेराबेड़ा गाँव में सिचाई के साधन मुहैया कराई जाये ताकि यहाँ के किसान भाइयों को इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
