देश ने एक सौ पचास करोड़ कोविड रोधी टीके लगाकर इतिहास रचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। - प्रधानमंत्री ने कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। - वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन और ओमीक्रॉन के संभावित व्यवधानों से निपटने के उपायों की समीक्षा की। - सरकार ने सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के भारत आने पर घर पर सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य किया। - केंद्र सरकार ने कोविड के दौरान माल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हेल्प डेस्क और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए। - उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा से संबंधित रिकॉर्ड को सुरक्षित करने का आदेश दिया। पंजाब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। - उच्चतम न्यायालय ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आरक्षण मानदंडों के साथ काउंसलिंग शुरू करने की अनुमति दी। - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान की शुरूआत की।