खूंटी से फागु सिंह मुंडा झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते है की विगत कई वर्षो से पारा शिक्षक अपनी मांगो को लेकर हड़ताल करते आये है 28 अगस्त से चल रही पारा शिक्षको की हड़ताल से खूंटी जिले में पठन-पाठन कार्य ठप है कई प्राथमिक स्कूलो में सिर्फ पारा शिक्षको के होने से मध्याह्न भोजन बंद है और उन स्कूलो बाहर से अन्य शिक्षक भेजे जा रहे है जो शिक्षा विभाग से सम्बंधित है इस स्थिति में बच्चे स्कुल आना बंद कर रहे है क्योँकि शहर से आये ये शिक्षको की भाषा और मध्याहन भोजन ना मिलना उनके दिमाग पर गहरा असर डाल रहा है अत: इस हालत में झारखण्ड राज्य शिक्षा के क्षेत्र में पहले से पिछड़ा हुआ है और ज्यादा ना पिछड़ जाए शिक्षा मंत्री से अपील करते है की स्थिति को जल्द से जल्द सुधारा जाए.