देओघर:कांति प्रसाद सिंह(कीर्ति संस्था से जुड़े हुए है)झारखण्ड मोबाइल वाणी पर यह सन्देश दे रही है कि झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जो महिला हिंसा पर जो अभियान चलाया जा रहा है उसका लोगों पर सकारात्मक असर पड़ा है।क्योंकि मोबाइल ही एक ऐसा चीज़ है जो की हर हाथ में हर गाँव में हर जगह पाया जाता है।जिससे की घरेलु हिंसा पर लोगों को जानकारी प्राप्त हो रही है और इसमें पीड़ित महिला अपनी बात रख रही है।तथा इस पर करवाई भी हो रही है।जिसके द्वारा घरेलु हिंसा को अंजाम देने वाले लोग अब भय महसूस कर रहे है।तथा इसका सार्थक प्रयास बहुत ही प्रभावी ढंग से काम हो रहा है। झारखण्ड मोबाइल वाणी को इस अभियान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।कीर्ति संस्था घरेलु हिंसा को लेकर कई वर्षो से इस क्षेत्र में कार्यरत है इस पर काम करने के लिए संस्था को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सबसे पहले संस्था स्थिति की जानकारी लेती है फिर काउंसलिंग करती है।