देओघर :प्राणु कुमारी जो कि प्रभावती संस्था से जुडी हुई है झारखण्ड मोबाइल वाणी पर यह सन्देश दे रही है कि लड़कियों पर सामाजिक हिंसा होती है समाज में लड़कियों पर चरितार्हींता का दोष लगाया जाता है। जैसे की लड़कियां टाइट कपडे पहनती है तो उसमे रोका जाता है लड़कियों को यदि लड़कियां बहार वाली से बात करती है तो उसको रोका जाता है लड़कियां काम करने बहार जाती है तो उसे रोका जाता है।और उसके माँ बाप को प्रताड़ित किया जाता है की तुम अपनी बेटी की शादी जल्द से जल्द करा दो वरना हमारे समाज को घृणित कर देगी और बर्बाद कर देगी इसलिए हम सब समाज में रहने वाली लड़कियां को यह सन्देश देना चाहते है की हम लड़कियों को समाज में संगठित हो कर समाज में स्वतंत्रता की मांग करनी चाहिए जिससे की समाज में लड़कियों को समाज में स्वतंतरता मिले।