जिला हजारीबाग,दारू प्रखण्ड से निशांत कुमार ने झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की घरो में महिलाओ को छोटी छोटो बातो के लिए प्रताड़ित किया जाता है कभी दहेज़ को लेकर तो कभी नौकरी को लेकर विवाद इतना बढ़ जाता है की घरवाले हिंसा पर उतर जाते है ऐसे 10 से ज्यादा मामले लगभग रोज होते है महिलाओ के ऊपर हिंसा में बढ़ोतरी हुई है महिलाये सबसे ज्यादा घरेलु हिंसा का शिकार हुई है ऐसे मामलो से बचाव के लिए महिला हेल्प लाइन के आकड़ो के अनुसार 2013 में 571 मामले दर्ज हुए है इनमे से 294 मामले घरेलु हिंसा के है और 2012 में कुल 537 मामलो में 284 मामले घरेलु हिंसा के थे.