जिला हजारीबाग के दारू प्रखंड से गौरभ कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से दहेज़ क्या है इसकी जानकारी देते हुवे बताते है कि विवाह के समय कन्या पक्ष के द्वारा वर पक्ष को दिया जाने वाला उपहार दहेज कहलाता है।यह प्राचीन काल से चला आ रहा है।लेकिन आज यह प्रथा बुराई का रूप धारण कर ली है।जब किसी कन्या के पिता उपहार के रूप में जेवर,समान,वस्त्र आदि देते है तो लोगो द्वारा उसे दहेज़ का नाम दिया जाता है।और अब ससुराल वालो के द्वारा प्रताड़ित कर दहेज़ की मांग की जाती है।
