हजारीबाग,दारु से मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से महिलाओ पर हो रहे घरेलु हिंसा पर कहते है की महिलाओ के साथ शोषण क्यो होता कारण यह है की महिलाओ का अपनी पुराणी सोच के प्रति और समाज जो अपनी पुरानी सोच से जिन्दा रहता है उसे ही प्रतीत मानता इसको बदलना नहीं चाहता है इसके लिए सबसे बड़ी समस्या है भारत में शिक्षा वयवस्था,महिलाओ में जागरूकताकी की कमी,अभिभावको द्वारा महिलाओ को खुली छूट ना देना। इस तरह की वयवस्था की जानी चाहिए की महिलाओ से सम्बंधित जो भी कानून है उसे भारत सरकार के प्रतिनिधि और विभिन्न NGO और समाज सेवी गाव-गावं जाकर महिलाओ को जागरूक करे.इसका सकारात्मक प्रतिफल यह होगा की जो हिंसक घटनाये महिलाओ के साथ हो रही है या उनका किसी भी प्रकार से शोषण हो रहा है इससे उनको बचाया जा सकेगा और इससे भारत में हो रही महिलाओ के साथ हिंसक घटना में कमी आएगी।