धनबाद,तोपचांची से गिरिधारी प्रसाद महतो जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि तोपचांची थाना छेत्र के अंतर्गत तांत्रि स्थित पहाड़ी में बुधवार कि सुबह सात बजे जंगली शुवर ने ३ लोगो को जख्मी कर दिया। तांत्रि गाँव के बीरबल महतो,जोधन महतो और पुरण महतो जंगल गए थे इस दौरान जंगली शुवर ने जख्मी कर दिया, इसमें जोधन महतो और पुरण महतो गम्भीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज़ सदर अस्पताल धनबाद में चल रहा है।
