जिला धनबाद,तोपचांची से फरकेश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से कहा कि पिपरटांड़ विद्यालय में सिर्फ एक ही पारा शिक्षक है जिसके कारण विद्यार्थियो को पढ़ाई में काफी समस्या हो रही है। पारा शिक्षक किशुन महतो का कहना है कि हर महीने 2,3 बार प्रखण्ड मुख्यालय रिपोर्ट देने के लिए बुलाया जाता है जिसके कारण जिस दिन रिपोर्ट देने जाना पड़ता है उस दिन स्कूल में खिचड़ी के अलावा स्कूल में कुछ नहीं होता है। अतः ऐसी शिक्षक विहीन विद्यालयो पर सरकार ध्यान दे।
