झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि देश में पेट्रोल एवम डीजल की कीमत दिन प्रतिदिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। जो छोटे व्यपारियों एवम सामान्य लोगों के लिए खतरे की घण्टी जैसी है। आज देखा जाता है, कि सड़कों से कई गुणा अधिक वाहन है। जो पेट्रोल और डीजल से ही चलते हैं। ऐसे में स्वभाविक है की दाम बढ़ने से रोजमरा की जिन्दगी में लोगों को कठनाई का सामना करना पड़ता है। इससे लोग हताश महसूस करने लगें हैं। अंतराष्ट्रीय व्यपार में वृद्धि होने से पेट्रोल एवम डीजल के दामों में भी वृद्धि होती है।अतः सरकार द्वारा पेट्रोल एवम डीजल के कीमतों में नियंत्रण किया जाए। ताकि देश की जनता राहत महसूस कर सकें।