झारखंड राज्य से राम चंद्र पाल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ के लगभग 70 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर है। झारखण्ड में भी अधिकतर किसान कृषि कार्य ही करते हैं। परन्तु कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के अभाव में किसान उचित तरीके से कृषि कार्य नहीं कर पातें हैं। कई किसान भाई उचित खेती करने के लिए बैंक से कृषि लोन भी लेते हैं। लेकिन फसल ख़राब हो जाने के कारण लोन चुकता करने में असमर्थ हो जाते हैं। वे धान की पैदावार अधिक करने के सम्बन्ध में किसान भाईयों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहते हैं कि पहले मिट्टी को अच्छे से तैयार कर लें और बिज को खेतों में डाल दें जब पौधा 15 सेन्टीमीटर तक हो जाए, तो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक जगह में तीन पौधे के हिसाब से धान की रोपाई करें। खेतों में पांच सेन्टीमीटर तक पानी रहना चाहिए,लेकिन यह ध्यान रहे कि पौधे पानी में डूबना नहीं चाहिए।इस विधि के साथ किसान बेहतर खेती कर सकेंगे।