धनबाद,टोपचांची से फरकेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि टोपचांची प्र्खण्ड के केसरपुर गांव में विगत महीनो से BCCL एरिया से लोहा अवैध रूप से खपाया जा रहा है जो बड़े पैमाने पर वहां के जंगलो में लोहा का कारोबार की जाती है। इन्होने और पुरे ग्रामवासी थाना परभारी को बताये की अविध तरीके से 3-4 टन लोहा का कारोबार किया जाता है और अनुरोध किये की इन पर ध्यान दे और इन्हें पकड़ें जिससे इनके गाँव बदनाम न हो।