Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला से रेनू देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया की लड़कियों की शादी 21 वर्ष में ही करनी चाहिए। कम उम्र में ही लड़की की शादी करने से लड़की जल्दी ही माँ बन जाती है और उसके स्वास्थ्य में बुरा असर पड़ता है ।इसलिए लड़कियों को पढ़ा लिखा कर सही उम्र होने पर ही शादी करनी चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला से सारो देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि वे ख़ुशी जीविका महिला संकुश की सदस्य है,अभी गृह भ्रमण चल रहा है जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के खाद्य समूहों के बारे में बता रही हैं। गर्भवती महिलाओं को दस में से पांच खाद्य समूहों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही साथ आयरन की गोलियां भी खानी चाहिए एवं पुरे गर्भावस्था के दौरान चार तरह की जाँच करवानी चाहिए और प्रसव पूर्व की तैयारियां कर लेनी चाहिए। बच्चे का जन्म अस्पताल में ही हो तो बेहतर है, इसके लिए एम्बुलेंस का नंबर आशा दीदी का नंबर रखना चाहिए। जब बच्चे का जन्म हो तो जन्म के एक घंटे के अंदर माँ का पीला गाढ़ा दूध पिलाना चाहिए।बच्चे को जीरो से छह माह तक केवल माँ का ही दूध पिलाना चाहिए और सातवें महीने से ऊपरी आहार बच्चे को देना शुरू कर देना चाहिए साथ में स्तनपान भी जारी रखना चाहिए।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से किरदार प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से अहहियापुर गांव की सीएनआरपी पद पर कार्यरत संजू देवी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया की वे एसएचजी में नवजात शिशुओं की देखभाल पर चर्चा की। नवजात शिशु जब जन्म लेता है तो ज्यादा से ज्यादा एक घंटे के अंदर बच्चे को माँ का पीला गाढ़ा दूध पिलाना अतिआवश्यक है। बच्चे का वजन भी देखना है बच्चे का वजन कम से कम 3 किलो होना सही है।बच्चे को गर्म रखने के लिए दो महीने तक नहाना नहीं है ताकि बच्चे को निमोनिया ना पकड़े। बच्चे को छह माह तक केवल माँ का दूध ही पिलाना जरुरी है एक बून्द भी पानी नहीं पिलाना है और साथ ही साथ बच्चे को साफ सफाई के साथ रखना है।संजू देवी ने धात्री महिलाओं के खानपान पर भी चर्चा की बताया की धात्री महिलाओं को दस में से पांच खाद्य समूहों का सेवन करना चाहिए क्यूंकि जो धात्री महिलाएं खायेंगी वही बच्चे को लगेगा।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला से निर्मिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा जीविका समूह में मलौधा देवी से साक्षात्कार लिया है। इसमें उन्होंने बताया कि वे पूजा जीविका की सदस्य है और कमल भीवो की सदस्य हैं। उन्होंने बताय की वे अपनी लड़की शादी के लिए पैसा ली हैं अगर महाजन से पैसा ली होती तो 6 रूपया ब्याज देना होता परन्तु समूह से जो पैसे ली हैं उस पर 1 रूपया ब्याज देना है।आज उन्होंने 5000 ऋण वापस की हैं

बिहार राज्य के नालंदा जिला के परवल पुर प्रखंड के मुस्कान सी एल एफ से संजय ने चंद रेखा देवी से साक्षत्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया वे जीविका मोबाइल वाणी को एक साल से सुन रही हैं। इसमें वे कोरोना सम्बंधित जानकारी ,साफ सफाई के बारे में जानकारी और बच्चों को कैसे रखना चाहिए एवं उनके खानपान की जानकारी सुनती हैं जो उनको बहुत ही अच्छी लगती है। इसमें वे समय से खाना खाना ,साफ सफाई से रहना ,टीकाकरण करना आदि सुनती हैं। इसमें से उन्हें सबसे अच्छा कोरोना के बारे में जानकारी जो मिलता है वो अच्छा लगता है। उनका कहना है इसे सुनने के बाद वे दिनचर्या में अपनाया है मास्क लगाना टीका लगाना और हाथों को धोना इन सब को अपनाया है। उन्होंने बतया ये सब जानकरी को अपने आस पास के लोगों बता कर जागरूक करती हैं। इस जानकारी के लिए वे जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं। .

Transcript Unavailable.