बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से मोबाइल वाणी रिपोर्टर पंकज जी हिलसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चौधरी जी से परिवार नियोजन और टीकाकरण के विषय पर बातचीत की है।इस बातचीत के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने टीकाकरण के सम्बन्ध में कहा कि वर्तमान समय में निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए एक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाने वाली है , हालांकि यह टीका निजी स्वास्थ्य केंद्रों में वर्ष 2006 से दिया जाता है,लेकिन सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक नहीं दिया जाता था।पीसीवी 13 का टीका डेढ़ माह के उम्र में लगने वाला पेंटा इंजेक्शन के साथ दिया जायेगा।साथ ही चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चौधरी ने परिवार नियोजन के विभिन्न विधियों के बारे में बताया और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन के विषय में लोगों में जागरूकता लाने में आने वाली दिक्कतों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षा एक बड़ा बाधक है परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने में।साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्य में गांव की आशा कार्यकर्त्ता प्रयास कर रही है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से पंकज जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बीपीएम सर से परिवार नियोजन के बारे में बात कर रहे है,जिसमे बीपीएम सर का कहना है कि ग्रामीण लोग परिवार नियोजन के लिए गोलियां,नस बंदी जैसे साधन अपनाते है। बच्चों के बिच अंतर रखने का सबसे आसान तरीका है गर्भनिरोधक गोलियां और कॉपर-टी। इसके प्रति लोगो को जागरूक किया जाता है ताकि लोग जागरूक हो के अपने परिवार को खुशहाल रख सकें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालन्दा जिला के थाना हिलसा से प्रमिला देवी जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि बड़ा परिवार दुःखी परिवार होता है और छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। इसलिए लड़कियों को पहला बच्चा कम से कम 21 वर्ष के उम्र में करना चाहिए और इसके तीन साल के अंतराल में दूसरा बच्चा करना चाहिए। दो बच्चे ही रखने चाहिए,हम दो और हमारे दो। अगर स्त्री कमजोर है तो पति को नसबंदी कर लेना चाहिए और नहीं तो गर्भनिरोधक गोलियां,सुई आदि का इस्तेमाल भी कर सकती है। जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से पुरे समाज को इस तरह की जानकारी मिल रही है। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए,छोटा परिवार होना अति आवश्यक है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.