बिहार राज्य के नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड से आशा कुमारी बोल रही हूँ। आज कोरोना वैक्सीन के बारे में बता रही हूँ। पैंसठ साल से बड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन जरूर दिलवाना चाहिए। यह बिलकुल सुरक्षित है

दीदी भैया को प्रणाम मैं आशा कुमारी, हिलसा जिला के रहने वाली हूं। आज जीविका से मिलने वाले फायदे की जानकारी देती हूँ। जीविका 2012 में चालू हुआ था। जीविका से आवश्यकता अनुसार लोन ले सकते हैं और अपने परिवार और घर चला सकते हैं एवं आगे बढ़ा सकते हैं।

बिहार राज्य के नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड से मैं आशा कुमारी बोल रही हूँ। आज बाल विवाह के बारे में बताती हूँ। बाल विवाह नहीं करना चाहिए। शादी के समय लड़का का उम्र इक्कीस और लड़की का अठारह साल होना चाहिए। अठारह साल से कम उम्र की लड़की का डिलीवरी होने में समस्या होती है एवं पढाई भी ढंग से नही हो पाती है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से ग्रामीण कौशल योजना की जानकारी चाह रहे हैं

बिहार राज्य के नालंदा जिला से पूजा कुमारी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि लड़कियों को महावारी 9 से 16 साल की उम्र तक आती है शुरुआत में लड़कियां सरम से अपने घर में नहीं बताते हैं हमे उनका मदद करनी चाहिए साथ ही उन्हें बताना चाहिए कि वे सिनेटरी इस्तेमाल करें जिससे बिमारियों से बच सके

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से पूजा कुमारी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि वे दर्पण जीविका महिला संकुल मेला काम करती हैं मनरेगा क्या है उसके बारे में जानकारी दे रही हैं कि मनरेगा यूपीए सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना है जिसकी शुरुआत 2 फरवरी 2006 को जिला आनंदपुर आंध्र प्रदेश में किया गया है

मेरा नाम पूजा कुमारी है मैं नालंदा जिला के हिलता प्रखंड के बोल रही हूं। मैं दर्पण जीविका महिला संकुल संघ में एमआरपी का काम करती हूं।दीदियों को स्वास्थ्य पोषण के बारे में जानकारी देती हूँ । मैं जीविका के बारे में जानकारी देना चाहती हूँ,जीविका बिहार सरकार द्वारा चलाई गई एक परियोजना है जिसके माध्यम से गरीब महिला को आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति से सशक्त बनाया जाता है।

मेरा नाम पूजा कुमारी है मैं नालंदा जिला हिलसा प्रखंड के बोल रही हूं। मैं दर्पण जीविका महिला संकूल संघ में एम् आर पी का काम करती हूं और दीदियों को स्वास्थ्य पोषण के बारे में बताती हूँ। आज मैं एसएचजी के पंच सूत्र के बारे में जानकारी दे रही हूँ,जिसमे पांच नियम होते हैं।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से पूजा कुमारी ने मोबाइल वाणी से बताया कि खुले में शौच नहीं करना चाहिए, हमेशा शौचालय का ही प्रयोग करे। खुले में शौच करने से बीमारियां फैलती है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से पूजा कुमारी मोबाईल वाणी के माध्यम से स्वास्थ्य पोषण के बारे में बता रही हैं।जन्म के बाद पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे को जरूर दें जिससे बच्चे के मानसिक और शारीरिक रूप का विकास होता है वहीं बच्चों के लिए पहला आहार होता है अमृत के समान होता है इससे बच्चे का मानसिक और शारीरिक का विकास होता है तथा हर प्रकार की बीमारी से लड़ने की क्षमता होती है. बच्चा अगर बीमार भी पड़ जाए तो बहुत जल्दी ठीक हो जाता है और बच्चे को दूध पिलाने से कुछ बच्चे को ही नहीं बचे सीमा की माँ को भी फायदा है बच्चे की मां को क्या फायदा है।