बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिले में आंधी व पानी से सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे तकरीबन एक लाख से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी पानी में हाई वोल्टेज के कारण रात दो बजे से सुबह 9 बजे तक पूरे जिले में बिजली आपूर्ति बाधित रही।आम व लीची को नुकसान:लौकही। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात आयी तेज आंधी से आम एवं लीची की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावे फूस के घरों को भी क्षति पहुंची है। हलांकि इस आंघी के साथ हुई बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं इलाके की अघिकांश ग्रामीण सड़कों की स्थिति नारकीय हो गई है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नालंदा में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने सोमवार को नगर पंचायत राजगीर के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर की समस्याओं के बारे में पार्षदों से जानकारी ली और कहा कि आने वाले दिनों में समस्याओं को दूर किया जायेगा। राजगीर में पेयजल की गंभीर समस्या को भी जल्द दूर किया जायेगा। इसके लिए योजना बनायी जायेगी। बैठक के दौरान पार्षद डॉ. अनिल कुमार ने पेजयल की समस्या के बारे में मंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाया। उन्होंने कहा कि जब से पानी की सप्लाई का जिम्मा पीएचईडी से नगर पंचायत राजगीर के जिम्मे गया है हालत बिगड़ गयी है। नगर विकास मंत्री ने मलमास मेला की सफलता के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ब्रह्मकुंड परिसर में यज्ञशाला के पास जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मियों को सही तरीके से काम करने का निर्देश दिया।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उत्तर बिहार और पूर्व बिहार में देर रात आंधी और तूफान से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है और इसके साथ ही हादसे में कई लोगो की मौत भी हुई है। चल रही तेजी हवा के कारण जगह-जगह बिजली भी बाधित रही।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी साझा करते हुए बता रहे हैं की कल 16 मई को राजगीर मेले का उद्धघाटन मुख्यमंत्री नितीश कुमार करेंगे।राजगीर का मलमास मेला कल से 1 महीने तक चलेगा।जिसमें श्रद्धालु आयेंगे अपने श्रद्धा के साथ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
