Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य नालंदा जिला से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दे रही हैं।उन्होंने बताया की जन्म से छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए। छह माह तक बच्चे को पानी भी नहीं पिलाना चाहिए ।जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।इन सारे समूह में से काम से कम चार समूह बच्चों के प्रतिदिन के खाने मे शामिल करना चाहिए।बच्चों के लिए खाना बनाने या उन्हें खाना खिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।बच्चों को किस मात्रा में खाना खिलाना चाहिए इसकी भी जानकारी दी,6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।9-11 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।11-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3-4 बार खाना खिलाना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालन्दा जिला से सुनीता सिन्हा जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा एक गीत साझा कर रही हैं इस गाने के द्वारा वो समूह में जुड़ने के बाद होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहती हैं कि मन में विचार मत करो दीदी चलो समूह की बैठक में।इसके साथ ही इस गाने के द्वारा वो दीदियों को गर्भावस्था में खान-पान की जानकारी। गर्भ का पता चलने के बाद जाँच की जानकारी देती हैं।प्रसव पूर्व तैयारी के लिए भी कहती हैं कि खतरा से बाहर होने के लिए ये तैयारियाँ जरुरी है। बच्चे के जन्म के बाद उसे माँ का दूध तुरंत ही पिलायें जिसे बच्चा कई बिमारियों से बचा रहेगा।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालन्दा जिला के हरणौत प्रखड से संतोष कुमार जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी साझा करते हैं कि आरआरबी ने डी ग्रुप की एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी करेगे।17 सितंबर से परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 13 सितंबर से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।यह परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी और इसमें 100 सवाल के जवाब देने होंगे।इन सवालों के जवाब में नेगेटिव मार्किंग भी किया जायेगा।तीन सवालों के गलत जवाब देने पर 1 नंबर काट लिए जायेंगे।परीक्षा में जाने के पुर्व ओरिजनल पहचान पत्र ले जाना आवश्यक होगा।पहचान पत्र की फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला प्रखंड चंडी से कल्पना कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं की गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।माँ और बच्चे दोनों को पोषण की आवश्यकता होती है,इसलिए समान्य महिलाओं की अपेक्षा गर्भवती महिलाओं को अधिक भोजन करना चाहिए।अपने रोज के खाने में सात खाद्य समूहों में से पाँच समूहों को जरूर शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियाँ ,दूध-दही,माँस-मछली,अंडा का सेवन करना चाहिए।इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को आराम की जरूरत होती है,इसलिए दिन में दो घंटे और रात को आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए
