बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बच्चें को जन्म के एक घंटे बाद स्तनपान कराना चाहिए और हर घर में ओआरएस का दो पैकेट रखना ज़रूरी है। साथ ही बच्चों के बीच तीन साल का अंतराल रखना चाहिए। चार बार गर्भ का जाँच करना चाहिए,प्रसवपूर्व सभी तैयारी करना चाहिए। छः माह के बाद बच्चों को ऊपरी आहार देना चाहिए।बच्चें को सही समय पर टीका लगाना चाहिए।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बच्चें को रोज सात में से चार खाद्य समूह ज़रूर देना चाहिए। माँ को खाना पकाने और खिलाने से पहले अपना हाथ साबुन से धो लेना चाहिए। बच्चों का खाना मसला हुआ और नरम होना चाहिए ताकी चम्मच में ठहर सके और बच्चों को आसानी से खिला सके। बच्चे को सही उम्र में सही मात्रा में खाना खिलाना चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा ,प्रखंड हरनौत से सनतोष कुमार मंडल ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्स में नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर से प्रारंभ होगी। यूजीसी ने पूर्व से संचालित सभी कोर्सो की मान्यता बहाल करने के साथ-साथ नौ नए कोर्सो में पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है। कुलसचिव डॉ. एसपी सिन्हा ने बताया कि नामांकन की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रॉस्पेक्टस आदि अपडेट हो चुका है। नामांकन के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।कुलसचिव ने बताया कि मुख्यालय के साथ-साथ सभी स्टडी सेंटर में नामांकन के लिए काउंटर संचालित किए जाएंगे। बिस्कोमान भवन, गांधी मैदान स्थित मुख्यालय में नामांकन के लिए 100 काउंटर बनाए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरे अक्टूबर संचालित की जाएगी। एनओयू के स्टडी सेंटर सभी जिलों में है। विभिन्न जिलों के 58 अंगीभूत कॉलेज तथा 148 प्लस टू विद्यालयों में स्टडी सेंटर कार्यरत हैं। अभ्यर्थी नामांकन और उससे संबंधित जानकारी सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा ,प्रखंड हरनौत से सनतोष कुमार मंडल ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रेल प्रशासन ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन पटना से गोरखपुर तक वाया देवरिया सदर व छपरा के रास्ते 16 सितंबर से चल रही है। रेल प्रशासन के शेड्यूल के मुताबिक पटना-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 18-30 सितंबर को पटना से सुबह 6.00 बजे छूटेगी। इसके बाद पाटलीपुत्र, दिघवारा, छपरा, सीवान, देवरिया सदर से होते हुए गोरखपुर में दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर-पटना स्पेशल ट्रेन 18-30 सितंबर को गोरखपुर से शाम 7.30 बजे छूटेगी। इसके बाद देवरिया सदर से सीवान, छपरा दिघवारा, पाटलीपुत्र के रास्ते पटना तड़के 3.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर के दो तथा साधारण श्रेणी के 13 सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।

harnouth

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.