Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड हरनौत से शशिकला देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि वे समूह में बुककीपर के पद पर काम मरती हैं और छह समूह देखतीं हैं ,वे बैठक में एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर रहीं हैं।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहारशरीफ के 16 केन्द्रों पर 23 से 25 अक्टूबर तक आईटीआई द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ली जाएगी। इसमें सभी केन्द्रों को मिलाकर 8,190 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। सख्त पहरे के बीच दोनों पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी को नकल की इजाजत नहीं दी जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस के जवान को तैनात किया जाएगा। बिना जांच के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।आधा घंटे पहले मिलेगी प्रवेश की इजाजत:उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को केन्द्र पर कम से कम आधा घंटे पहले आना होगा। उसके बाद सभी को कतारबद्ध खड़े होकर अपनी जांच करवानी होगी। किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मोबाइल ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।केन्द्राधीक्षक के साथ की जाएगी बैठक:डीईओ ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक की जाएगी। उन्हें नकल पर नकेल लगाने को सख्त आदेश दिया जाएगा। इसके बावजूद भी कहीं से गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक व केन्द्राधीक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि नवरात्र के पहले दिन नार्थ ईस्ट की ओर आने-जाने वाले पटना के विमान यात्रियों को बड़ा तोहफा मिला। विमान कंपनी स्पाइस जेट ने बुधवार को पटना से गुवाहाटी के बीच विमान सेवा की शुरुआत की। पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को वाटर सैल्यूट देकर विमान व क्रू सदस्यों का स्वागत किया गया। मौके पर चालक दल और अन्य सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। पटना एयरपोर्ट के निदेशक राजेन्द्र सिंह लाहौरिया ने बताया कि बुधवार को विमान संख्या एसजी 461 पटना एयरपोर्ट पर उद्घाटन स्पेशल के तौर पर सुबह 9.33 बजे उतरी। उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट से नार्थ ईस्ट के लिये यह पहली फ्लाइट है। कामाख्या देवी के दर्शन के लिये पटना से हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। इस नई फ्लाइट से बिहार व नार्थ ईस्ट के बीच धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के नए द्वार खुलेंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला से सुमित कुमार सविता प्रखंड में स्वयं सहायता समूह की बैठक में सीएम सुनीता देवी से पूरक आहार की जानकारी ले रहे है जहाँ सीएम दीदी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए माँ का पहला दूध जरुरी होता है।बच्चे के जन्म के सात मिनट के बाद से स्तानपान शुरू कर देना चाहिए।माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है।नवजात शिशु को 6 महीने तक केवल माँ का दूध देना चाहिए।हर दो घंटे पर छोटे बच्चे को स्तनपान करवाना चाहिए।6 महीने के बाद से बच्चे को ऊपरी आहार के साथ-साथ स्तनपान भी कराते रहना चाहिए।
