Transcript Unavailable.
नालंदा जिला से संतोष कुमार की रिपोर्ट शहर की कुछ जगहों पर 23 तारीख को गुरु नानक जयंती होने की 24 को चौथा शनिवार 25 को रविवार जिससे कि अब बैंक से पैसा निकासी या लंदन करने के लिए सोचते हैं तो एक बार कंफर्म करके ही बैंक पहुंचे अन्यथा आने जाने के 12 एवं समय की बर्बादी हो सकती है दूसरी तरफ बात होती है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आयकर विभाग ने स्थायी खाता संख्या (पैन) आवेदन में आवेदक के पिता-माता के अलग होने की स्थिति में पिता का नाम देने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक आयकर विभाग ने एक अधिसूचना के जरिये आयकर नियमों में संशोधन किया है। विभाग ने कहा है कि अब आवेदन फॉर्म में ऐसा विकल्प होगा कि माता-पिता के अलग होने की स्थिति में आवेदक मां का नाम दे सकता है। अभी पैन आवेदनों में पिता का नाम देना अनिवार्य है।यह नया नियम नियम पांच दिसंबर से लागू होगा।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रथम इंटरस्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रवेश पत्र 22 नवम्बर से बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह परीक्षा आठ, नौ और 10 दिसम्बर को होगी।आयोग ने परीक्षा में जूता और मौजा को प्रतिबंधित कर दिया है। जूता और मौजा पहनकर आने वाले को परीक्षा में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। सिर्फ चप्पल पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को ही इंट्री दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थी खुद का पेन-पेंसिल भी नहीं ले जा सकते। यह सब आयोग उपलब्ध कराएगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर भी रोक है। महिला परीक्षार्थियों को आभूषण पहनकर नहीं जाना है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मालूम नहीं है तो अपना नाम, पिता का नाम व जन्म तिथि डालकर लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थी का हस्ताक्षर स्पष्ट न हो तो वैसी स्थिति में आयोग कार्यालय से संपर्क कर 6 दिसम्बर तक उसमें सुधार कराया जा सकता है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि डिजिटल को बढ़ावा देने डिजिटल भुगतान सेवाएं प्रदान करनेवाली कंपनी पेटीएम ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत ग्राहक अब एलआईसी बीमा प्रीमियम का भुगतान एक मिनट से भी कम समय में कर सकते हैं। पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखनेवाली कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि पेटीएम पर 30 से ज्यादा बीमा कंपनियों के प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।पेटीएम के मुख्य परिचालन अधिकारी किरण ने कहा, 'हमारे देश में बीमा प्रीमियम का भुगतान ज्यादातर ऑफलाइन मोड से ही किया जाता है, यानी नगदी में। हम चाहते हैं कि पेटीएम के जरिये लोगों को बिना किसी दिक्कत के आसान भुगतान का अनुभव मिले।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि गंदगी जगहों में पल रहे पनप रहे मच्छरों के माध्यम से हमारे घरों तक मलेरिया आ सकता है। घर के आस-पास में गंदगी,जल जमाव होने से मादा एनाफिलीज नामक मच्छरों के प्रकोप काफी बढ़ जाता है अगर ये मच्छर हमें काटते है तो हमें ठंड लगकर कपकपी बुखार आता है। ऐसे लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में जाकर खून जांच जरुर करवाना चाहिए। इसी जाँच से हमें पता चलेगा कि हमने मलेरिया हुआ है या नहीं। अधिक जानकारी के लिए सरकारी अस्पताल में जाकर संपर्क करें ।
