Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र के राज्य कार्यालय में इस संगठन की गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में युवा मंडलों के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में पहले से ही युवा मंडल एवं महिला मंडल हैं, उन्हें सक्रिय करने का भी निर्णय हुआ। मंत्री श्री ऋषि ने सभी 38 जिलों में जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में एनवाईके की जिला सलाहकार समिति का शीघ्र गठन कर बैठक करने का निर्देश दिया, कहा कि नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल और महिला मंडल के साथ राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों को राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागी बनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान, दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में एनवाईके के युवाओं को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। मंत्री की विशेष पहल पर बिहार में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी खेल मंत्रालय को भेज दिया गया है इसमें 2000 हजार युवा एनवाईके व युवा मंडल सदस्य शामिल होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री व बिहार सरकार के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री भी आमंत्रित किए जाएंगे। श्री ऋषि ने कहा कि 12 से 14 दिसंबर तक पूर्णिया में आयोजित राज्य युवा उत्सव में नेहरू युवा केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा 16 दिसंबर को पूर्णिया और कोर प्रमंडल के सात जिलों के जिला युवा समन्वयक एवं लेखापाल की बैठक की वे समीक्षा भी करेंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
