Transcript Unavailable.
नालंदा जिला से संतोष कुमार की रिपोर्ट नए सिम कार्ड लेने के लिए अब आधार डिजिटल डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेंगे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दूरसंचार कंपनी ने यह नया सिस्टम तैयार किया है इसकी दूरसंचार विभाग के गाइडलाइंस के आधार पर बनाया गया है और फिलहाल इसकी परीक्षण परीक्षण चालू है नई गाइडलाइंस के मुताबिक विभाग ने निर्देश भी दिया है कि 1 दिन में एक आईडी पर सिर्फ दो ही सिम जारी किया जाएगा देश की मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक एक आईडी पर सिम जारी होंगे उसी अवस्था को अपने राज्य से बाहर रहे हैं विदेशी ग्राहकों को फायदा होगा से बाहर रहने वाले लोगों के लिए ओटीपी नंबर भेजा जाएगा आपका साथी संतोष कुछ नई जानकारी के साथ शुरू हो रही है
Transcript Unavailable.
ERC NCTE से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति , प्राप्त निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के सत्र 2017-2019 के परीक्षार्थियों के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी०एल० एड०) परीक्षा, 2019 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा समिति द्वारा आज की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष ने आज बताया कि डी०एल०एड० परीक्षा, 2019 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्मwww.biharboard.online पर दिनांक 17.04.2019 से भरा जाएगा। निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य द्वारा निजी महाविद्यालयों के इन परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य के माध्यम से बिना विलंब शुल्क के दिनांक 17.04.2019 से 21.04.2019 तक भरा जाएगा। इस दौरान भरे गए परीक्षा फॉर्म के शुल्क का भुगतान चालान के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 22.04.2019 तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म दिनांक 23.04.2019 से 25.04.2019 तक भरा जाएगा। इस दौरान भरे गए परीक्षा फॉर्म का चालान विलंब शुल्क के साथ दिनांक 26.04.2019 तक जमा किया जाएगा। निजी महाविद्यालयों के प्राचार्य द्वारा अपने परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म समिति की वेबसाइट पर समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी एवं पासवर्ड के आधार पर भरा जाएगा। डी० एल० एड० परीक्षा, 2019 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा शुल्क के रूप में ₹ 1,300 का भुगतान किया जाएगा। विलंब शुल्क ₹175 निर्धारित है। अपने संस्थान के परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने के बाद निजी महाविद्यालयों के प्राचार्य द्वारा समिति के वेबसाइट पर समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करते हुए परीक्षा फॉर्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि का संशोधन पोर्टल पर दिनांक 27.04.2019 से 29.04.2019 तक किया जाएगा। आप सभी डी० एल० एड० परीक्षा, 2019 में सम्मिलित होने वाले पारीक्षार्थी अपने महाविद्यालय के प्राचार्य से अनिवार्य रूप से निर्धारित समय तक संपर्क स्थापित करेंगे, ताकि परीक्षा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहे। साथ ही वे अपना परीक्षा फॉर्म एवं आवेदन शुल्क भी ससमय जमा करेंगे। परीक्षा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 2232257, 2232239 एवं 2232227 पर संपर्क कर समस्या का निराकरण किया जा सकता है । निजी प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य अपने परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए यूजर आईडी एवं पासवर्ड समिति कार्यालय से दिनांक 15.04. 2019 से 16.04.2019 तक स्वयं या अपने प्राधिकृत दूत के माध्यम से अपने संबद्धता के पत्र की मूल प्रति एवं छाया प्रति तथा पहचान पत्र यथा- आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इन तिथियों को प्राचार्य अपने मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी को निश्चित रूप से समिति कार्यालय में उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करेंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
