बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नगरनौसा के बादल बिगहा की सीएम राखी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि वे जीविका मोबाइल वाणी दो वर्षों से सुन रही है ,इससे उन्हें कई सारी जानकारियां मिल रही है जैसे कि कोरोना से बचाव ,गर्भवती महिलाओं के खानपान,बच्चो के पोषक आहार और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां जिससे महिलाओं को लाभ होता है । मोबाइल वाणी से मिली गर्भवती महिलाओं की जानकारियों को इन्होने अपनाया की कैसा खाना खाना चाहिए ।जिसमें दाल का समूह ,अनाज का समूह, फल का समूह अंडे का समूह और मांस मछलियों का समूह दस में से पांच खाद्य समूहों का सेवन प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए और इसे उन्होंने अपने जीवन में अपनाया।बच्चों से सम्बंधित जानकारी की बच्चे के जन्म के एक घंटे के बाद माँ का गाढ़ा पीला दूध पिलाना चाहिए उसे भी उन्होंने ने अपनाया और जब उनका बच्चा छह माह का हो गया तो माँ के दूध के साथ साथ पोषक आहार भी दी जिससे उन्हें अपने बच्चे में अंतर भी दिखाई दिया और अभी वह और उनका बच्चा दोनों तंदरुस्त है। दीदियों को सन्देश देते हुए कहती है कि उन्हें जब भी समय मिले ,वे जीविका मोबाइल वाणी सुने और इसका लाभ उठाये।
