बिहार राज्य के नालंदा जिला अंतर्गत नगर नौसा प्रखंड की पुष्पा ने बताया कि बच्चों को जन्म के एक घंटे के अंदर माँ का गाढा पीला दूध देना चाहिए. साथ ही छह माह तक के बच्चे को सिर्फ स्तनपान कराना चाहिए. 6 महीने के बाद ही उन्हें हरी पत्तेदार सब्जी, अंडा, दूध, दलिया आदि भी देना चाहिए. यह सब बच्चों के सेहत के लिए काफी जरूरी होता है.