चन्द्रप्रभा कुमारी सागर सीएलएफ का एमआरपी हूँ, प्रखंड रहुई जिला नालंदा। मै समूह के दीदी को आज बताने जा रही हूँ की बच्चों को किस उम्र से माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार देना चाहिए। उसमे क्या क्या होना चाहिए, और इससे बच्चों को क्या लाभ होते है। बच्चे को छह महीने होने पर माँ के दूध के साथ मुलायम आहार जैसे, मसला हुआ केला, सूजी, दलिया आदि दें। घर में पाए जाने वाले कोई भी अनाज का भुना आँटा, उबले पानी में चीनी या गुड़, और थोड़ा सा घी, तेल मिला कर देना चाहिए। इससे बच्चे से शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। जब तक बच्चा दो साल तक का माँ का दूध लगातार देना है। देने से तंदुरुस्ती और कोई बीमारी का डर नहीं रहता है। और साथ साथ बच्चे को समय के अनुसार टीका भी लगाना चाहिए। बच्चे का टीकाकरण के लिए समय सारिणी है, जन्म पर, एक महीने, डेढ़ महीने, अढ़ाई महीने, और तीन महीने और नव महीने पर