बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा ब्लॉक से पूजा कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि गर्भवती महिला की सबसे पहले गर्भ का पता चलते ही अपना पंजीकरण करवाना चाहिए।उन्हें आयरन की गोली खानी चाहिए गर्भवती महिला को 10 खाद्य पदार्थ में से कम से कम 5 खाद्य पदार्थ अवश्य लेनी चाहिए। प्रसव पूर्व तैयारी करना चाहिए जैसे कि उनको कुछ पैसे की बचत कर लेनी चाहिए ,जो अच्छा स्वास्थ्य केंद्र है उसका चयन कर लेना चाहिए। ऐसे व्यक्ति का चयन करना चाहिए जो समय पर उसको ब्लड की आवश्यकता हो तो ब्लड दे सकें और अपने नजदीकी आशा से संपर्क करने के लिए उनसे संपर्क करना चाहिए।