बिहार राज्य के पटना जिला से महताब आलम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार सरकार लोगों को तीन महीने का राशन फ्री में देने जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है कि वे लोगों को इस बात की जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि राशन की दुकानें अब सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय बुजुर्गों के राशन लेने के लिए होगा वहीं राशन की दुकानों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक केवल महिलाएं ही अनाज ले सकेंगी। सरकार ने राज्य के सभी 8 करोड़ 66 लाख लाभुकों को 5 किलो अनाज मुफ्त में अगले 3 महीना तक देने का फैसला किया है