बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से जीविका मोबाइल वाणी के प्रतिनिधि से बात करते हुए जीविका परियोजना के चेरो कलस्टर के क्षेत्रीय समन्वयक राजीव जी ने बताया कि, इन्होंने अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपने पहले और दूसरे बच्चे के बीच में 3 साल का अंतर रखा था। जिसका कारण बताते हुए कहते हैं कि यह अंतर रखने से पहले बच्चे एवं बच्चे की माता दोनों को पोषण स्वास्थ का अच्छा मौका मिलता है साथ ही परिवार आर्थिक रूप से भी मजबूत होता है।