बिहार राज्य के नालंदा जिला के एकंगरसराय से सी एम सीमा कुमारी ने बताया कि परिवार नियोजन का मतलब है कि हमे 2 बच्चे रखना चाहिए,और ये तभी संभव है,जब सही उम्र में लड़का -लड़की का शादी हो,सही उम्र में पहला बच्चा हो,बच्चो के बीच 3 साल का अंतराल हो,उन्होंने जीविका मोबाइल वाणी पर चल कार्यक्रम के बारे में बताया कि बहुत से महिलाओ में परिवार नियोजन के साधन के बारे में जानकारी नही था।जिससे वो अपने पति से बात नही कर पाती थी।लेकिन जीविका मोबाइल वाणी पर जब ये कार्यक्रम चला तो महिलाओ में जानकारी बढ़ी,और ओ जागरूक हो रही है,और अपने पति से आगे बढ़ कर बाते भी कर रही है।