बिहार के जिला नालंदा जिला हिलसा से सुमित्रा देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि लड़की की शादी 18 साल के बाद ही करना चाहिए और लड़कों की शादी 21 वर्ष में। पहला बच्चा शादी के तीन वर्ष के बाद ही करना चाहिए।इसके बाद दूसरा बच्चा भी तीन साल के अंतराल के बाद ही करना चाहिए।बच्चों के बीच अंतर रखने का सबसे आसान तरीका है कॉपर-टी,गर्भनिरोधक गोलियां, गर्भनिरोधक सुई,नसबंदी आदि।अगर किसी भी दंपत्ति को दो बच्चे ही रखने हैं,तो उन्हें नसबंदी करवा लेना चाहिए।छोटा परिवार रखने से बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर तरीके से हो पाती है