बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड एकंगनसराय से संजय ,जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से जैतीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका रबीना कुमारी से परिवार नियोजन के बारे में बात कर रहे है,जिसमे रबीना दीदी ने बताया कि सभी नवदम्पत्तिओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देती है। जैसे बच्चों के बीच अंतराल रखना चाहिए,इसके लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए। जो दो तरह के होते है अस्थायी और स्थायी। अस्थायी में होते है निरोध,माला-एन ,ऐसी पिल्स,अन्तरा सुई,गर्भनिरोधक गोलियां और स्थायी में होता है ऑपरेशन। ज़्यादातर लोग निरोध और गोलियां ही अपनाते है। आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में ये सभी चीज़ें उपलब्ध है।