बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि गंदगी जगहों में पल रहे पनप रहे मच्छरों के माध्यम से हमारे घरों तक मलेरिया आ सकता है। घर के आस-पास में गंदगी,जल जमाव होने से मादा एनाफिलीज नामक मच्छरों के प्रकोप काफी बढ़ जाता है अगर ये मच्छर हमें काटते है तो हमें ठंड लगकर कपकपी बुखार आता है। ऐसे लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में जाकर खून जांच जरुर करवाना चाहिए। इसी जाँच से हमें पता चलेगा कि हमने मलेरिया हुआ है या नहीं। अधिक जानकारी के लिए सरकारी अस्पताल में जाकर संपर्क करें ।