बिहार राज्य के नालंदा जिला से बेबी देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दे रही हैं।जब बच्चा छः महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए। सात समूह में से कम से कम चार समूह बच्चों के प्रतिदिन के खाने मे शामिल करना चाहिए।बच्चों के लिए खाना बनाने या उन्हें खाना खिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।बच्चों को किस मात्रा में खाना खिलाना चाहिए इसकी भी जानकारी दी, बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3-4 बार खाना खिलाना चाहिए।बच्चों को साफ़ कटोरी और चम्मच में खाना खिलाना चाहिए।चावल-दाल ,हरी पत्तेदार सब्जियाँ ,मौसमी फल ,दूध से बनी चीज़ ,माँस-मछली ,अंडा बच्चे के खाने में कम से कम चार प्रतिदिन खिलाना चाहिए।जिससे की बच्चे का सही शारीरिक और मांनसिक विकास हो सके।बच्चे को पूरक आहार के साथ ही दो साल तक स्तनपान भी करवाना चाहिए।
