बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहारशरीफ के 16 केन्द्रों पर 23 से 25 अक्टूबर तक आईटीआई द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ली जाएगी। इसमें सभी केन्द्रों को मिलाकर 8,190 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। सख्त पहरे के बीच दोनों पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी को नकल की इजाजत नहीं दी जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस के जवान को तैनात किया जाएगा। बिना जांच के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।आधा घंटे पहले मिलेगी प्रवेश की इजाजत:उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को केन्द्र पर कम से कम आधा घंटे पहले आना होगा। उसके बाद सभी को कतारबद्ध खड़े होकर अपनी जांच करवानी होगी। किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मोबाइल ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।केन्द्राधीक्षक के साथ की जाएगी बैठक:डीईओ ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक की जाएगी। उन्हें नकल पर नकेल लगाने को सख्त आदेश दिया जाएगा। इसके बावजूद भी कहीं से गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक व केन्द्राधीक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
