बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं को दस में से कम से कम पांच खाद्य समूह अपने आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे। खाने से पहले अपना हाथ साबुन से ज़रूर धोएं। परिवार वाले भी महिलाओं का ध्यान ज़रूर रखें। बच्चा होने के बाद माँ को अधिक ध्यान देना चाहिए ,समय-समय पर बच्चें को माँ का दूध भी पिलाना चाहिए।