बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से सोभा जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि सभी दीदी परिवार नियोजन ज़रूर अपनाये क्योंकि बच्चे दो ही अच्छे होते है। छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। लड़के और लड़की की शादी सही उम्र में होनी चाहिए।प्रत्येक बच्चों में तीन साल का अंतराल होना चाहिए। इससे माँ और बच्चा का विकास सही से हो पाता है।परिवार नियोजन के तरीके अपनाना ज़रूरी है ,जैसे कॉपर-टी,पुरुष नसबंदी,कंडोम आदि।
