बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बच्चें को जन्म के एक घंटे बाद स्तनपान कराना चाहिए और हर घर में ओआरएस का दो पैकेट रखना ज़रूरी है। साथ ही बच्चों के बीच तीन साल का अंतराल रखना चाहिए। चार बार गर्भ का जाँच करना चाहिए,प्रसवपूर्व सभी तैयारी करना चाहिए। छः माह के बाद बच्चों को ऊपरी आहार देना चाहिए।बच्चें को सही समय पर टीका लगाना चाहिए।
