बिहार राज्य के जिला नालंदा ,प्रखंड हरनौत से सनतोष कुमार मंडल ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्स में नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर से प्रारंभ होगी। यूजीसी ने पूर्व से संचालित सभी कोर्सो की मान्यता बहाल करने के साथ-साथ नौ नए कोर्सो में पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है। कुलसचिव डॉ. एसपी सिन्हा ने बताया कि नामांकन की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रॉस्पेक्टस आदि अपडेट हो चुका है। नामांकन के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।कुलसचिव ने बताया कि मुख्यालय के साथ-साथ सभी स्टडी सेंटर में नामांकन के लिए काउंटर संचालित किए जाएंगे। बिस्कोमान भवन, गांधी मैदान स्थित मुख्यालय में नामांकन के लिए 100 काउंटर बनाए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरे अक्टूबर संचालित की जाएगी। एनओयू के स्टडी सेंटर सभी जिलों में है। विभिन्न जिलों के 58 अंगीभूत कॉलेज तथा 148 प्लस टू विद्यालयों में स्टडी सेंटर कार्यरत हैं। अभ्यर्थी नामांकन और उससे संबंधित जानकारी सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।