बिहार राज्य के जिला नालंदा ,प्रखंड हरनौत से सनतोष कुमार मंडल ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रेल प्रशासन ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन पटना से गोरखपुर तक वाया देवरिया सदर व छपरा के रास्ते 16 सितंबर से चल रही है। रेल प्रशासन के शेड्यूल के मुताबिक पटना-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 18-30 सितंबर को पटना से सुबह 6.00 बजे छूटेगी। इसके बाद पाटलीपुत्र, दिघवारा, छपरा, सीवान, देवरिया सदर से होते हुए गोरखपुर में दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर-पटना स्पेशल ट्रेन 18-30 सितंबर को गोरखपुर से शाम 7.30 बजे छूटेगी। इसके बाद देवरिया सदर से सीवान, छपरा दिघवारा, पाटलीपुत्र के रास्ते पटना तड़के 3.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर के दो तथा साधारण श्रेणी के 13 सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।